राजधानी रायपुर सहित पुरे प्रदेश मनाया जा रहा योग दिवस, PM मोदी रांची में कर रहे योग
आज विश्व योग दिवस पर राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में योग प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है जहां एक साथ 600 से ज्यादा बच्चे योग कर रहें है। बता दें कि पुरे प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों को आज योग कराया जा रहा है। विश्व योग दिवस पर पूरे देश प्रदेश में 60 लाख से ज्यादा लोग आज योग कर रहें हैं।
वहीं राँची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि – आप सभी को, पूरे देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। योग के दुनिया भर में प्रसार में मीडिया के हमारे साथी, सोशल मीडिया से जुड़े लोग जिस तरह अहम भूमिका निभा रहे हैं, वो भी बहुत महत्वपूर्ण है। मैं उनका भी आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।
