CGTOP36छत्तीसगढ़राज्य

Suicide : अपने बर्थडे के दिन किशोर ने फांसी लगाकर दी जान…

दुर्ग। Suicide जिले के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में एक किशोर ने अपने बर्थडे के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उसने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसके बारे में कोई कुछ भी नहीं बता पा रहा है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

बता दें कि मृतक पी कौशल 17 वर्ष खुर्सीपार का रहने वाला था। वो उसके दोस्त पी मनीष राव का छोटा भाई था। क्रिकेट खेलने में काफी अच्छा था। सबसे घुलमिल कर रहने वाला लड़का था। पढ़ाई में भी वो हमेशा फर्स्ट आता था। परिवार में भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है।

read more- CG News: कौशल विकास का सदुपयोग कर स्वावलंबी बनें युवा-जिपं उपाध्यक्ष…

उसके घर के लोग क्रिकेट में करियर बनाने के लिए उसे बूस्ट भी करते थे। मृतक पी कौशल आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता है उसने ऐसा क्यों किया ये किसी को भी नहीं पता चल पा रहा है। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस फोन की जांच कर रही ह

वहीं बड़े भाई के दोस्त प्रथमेश त्रिपाठी ने बताया कि 16 सितंबर को पी कौशल का जन्मदिन था, वो काफी खुश था। सभी ने उसे बर्थडे विश किया। इसके बाद वो दिन में दोस्तों के साथ बर्थडे मनाने निकला और फिर दोपहर में घर आ गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तक इंस्टाग्राम में स्टोरी डाली। तीन बजे के बाद से उसका इंस्टा अकाउंट बंद हो गया। शाम को 5-6 बजे के बीच सूचना मिली की उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। फिलहाल पुलिस मामले को जांच में लिया है।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button