ये पांच चीजे लड़कों में ढूंढती हैं लड़कियां, ये चीजे आपको बनाएगी बेहतर
लड़कियां भी लड़कों को बेहद बारीकी से नोटिस करती हैं और उनकी कुछ खास चीजों को बेहद पसंद करती हैं। जानिये लड़कियों की पसंद क्या होती है
लड़कियों पर अपना इंप्रेशन जमाने और उन्हें पटाने के लिए लड़के क्या कुछ नहीं करते. लड़के अपने बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं, स्टाइलिश कपड़े और हेयरस्टाइल का सहारा लेते हैं।
आइये हम आपको बताते है कि लड़कों की वो पांच खास चीजें क्या है जिन्हें देखकर लड़कियां चुंबक की तरह उनकी तरफ आकर्षित होने लगती हैं –
लड़कों की आंखें
ब्रिटेन और साउथ अफ्रीका की यूनिवर्सिटीज ने एक ज्वाइंट रिसर्च किया जिसमें ये निष्कर्ष निकलकर आया है कि लड़कियों को लड़कों की आंखे सबसे ज्यादा अट्रैक्ट करती हैं. जिन पुरुषों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल ना हो या फिर जिनकी आंखे लाल ना हो ऐसे लड़कों को लड़कियां कुछ ज्यादा ही पसंद करती हैं।
सिक्स पैक एब्स
आजकल अधिकांश लड़कों में सिक्स पैक एब्स बनाने का फितूर सवार है. ऐसे में ज्यादातर लड़कियां भी ऐसे ही लड़कों को भाव देती हैं जो सिक्स पैक एब्स बनाकर अपनी पर्सनैलिटी को निखारते हैं। एक शोध के अनुसार लड़को के सिक्स पैक एब्स को देखकर लड़कियां खुद को उनसे बात करने से नहीं रोक पाती हैं।
हंसमुख स्वभाव
लड़कों में ऐसी काबिलियत होती है कि वो सामने वाले को हंसाने में एकदम माहिर होते हैं. छोटी-छोटी बातों पर लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने वाले लड़के लड़कियों को ज्यादा पसंद आते हैं. अगर आप भी अपनी बातों से लोगों को हंसाने में माहिर हैं तो फिर लड़कियां आपके करीब आने से खुद को नहीं रोक पाएंगी।
मुस्कान
लड़कों की चेस्ट
लड़कों की चेस्ट के साथ ही लड़कियों को लड़कों के बड़े और चौड़े कंधे भी बेहद पसंद आते हैं। आमतौर पर बात करते हुए, सोने के लिए या दुख की घड़ी में पार्टनर के मजबूत कंधों पर सिर रखकर जी भरकर रोने के लिए भी लड़कियों को कंधा चाहिए होता है।
व्यवहार
भले ही आप कितने भी खूबसूरत क्यों ना हो लेकिन दूसरों के प्रति अगर आपका व्यवहार ही खराब है तो सबकुछ बेकार है। जी हां, लड़कियां लड़कों के अच्छे व्यवहार की दीवानी होती हैं। अगर आपका व्यवहार दूसरों के प्रति अच्छा है तो समझ लीजिए कि लड़कियां खुद-ब-खुद आपकी तरफ खींची चली आएंगी।