लाइफस्टाइल

नवरात्रि के 9 दिन सभी कार्यो के लिए बहुत ही शुभ माने जाते है फिर इन दिनों में शादी क्यों नहीं की जाती ?

मां दुर्गा का पर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। इस बार 22 मार्च से 30 मार्च 2023 तक है नवरात्रि का पर्व । हमारे चारो तरफ नवरात्रि की चहलपल है , और इस बीच में कई शुभ कार्यो को भी किया जा रहा है मगर नवरात्री के नव दिनों में कही शादी नहीं हो रही क्या आप जानते है इसकी क्या वजह है , यदि नहीं तो चलिए हम आपको बताते है की आखिर नवरात्रि के दिनों में शादी क्यों नहीं होती ?

नवरात्रि के 9 दिन शुभ कार्यों के लिए बहुत मंगलकारी माने जाते हैं। इस दौरान लोग गृह प्रवेश, भूमि पूजन, मुंडन, आदि मांगलिक कार्य संपन्न करते हैं। ऐसा माना जाता है की इन दिनों में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य करने पर माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। ये भी कहा जाता हैं की नवरात्रि के नौ दिन माता रानी का प्रभाव अधिक रहता है। मान्यता है इन दिनों में शक्ति साधना करने से मां दुर्गा भक्तों के समस्त कष्ट दूर करती हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि में मां दुर्गा पृथ्वी पर आती है और घर-घर में माता रानी का वास होता है ऐसे में स्त्री के साथ सहवास करना उचित नहीं और विवाह का मुख्य उद्देश्य संतान उत्पति होता है। यही कारण है कि नवरात्रि के दौरान विवाह नहीं किए जाते। माना जाता है की ऐसा करने से माता रुष्ट हो जाती है।

नवरात्रि में दिन वाहन खरीदी, नए व्यापार की शुरुआत, नौकरी में बदलाव के लिए बहुत शुभ माने गए हैं। कहते हैं इससे इन कार्यों में वृद्धि होती है और जीवन में खुशियों का आगमन होता है। धर्म ग्रंथों में मां दुर्गा की पूजा के कड़े नियम बताए गए हैं। इस समय पूजा-पाठ का फल तभी मिलता है जब तन और मन दोनों से शुद्धता रखी जाए।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button