CGTOP36बिजनेस

Gold Silver Price: दिवाली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट….

Gold Silver Price Today : नई दिल्ली : सोने-चांदी की कीमतों में अक्सर उतार-चढ़ाव होते रहता है। हालाँकि ज्यादातर सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी ही होती है। आज यानी सोमवार 20 नवंबर को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है। त्योहारों के बाद से सोने – चांदी में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 169 रुपए गिरकर 61,001 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया हैं। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 45,751 रुपए हो गई है। इसके अलावा चांदी के दाम में भी आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। ये 827 रुपए फिसलकर 72,920 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले चांदी 73,747 रुपए पर चल रही थी।

read more- CG News: तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को कुचला, मौके पर हुई दर्दनाक मौत…

इस महीने त्योहारों के चलते सोने-चांदी के दाम में मामूली बढ़त देखने को मिली है। 1 नवंबर को सोने के दाम 60,896 रुपए थे, जो अब 61,001 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। वहीं चांदी की कीमत अब तक इस महीने 2,095 रुपए बढ़ी है। यह नवंबर के पहले दिन 70,825 रुपए पर थी, जो अब 72,920 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। 62 हजार तक जा सकता है सोना अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी रहने के आसार हैं।

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करंसी हेड अनुज गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बॉन्ड यील्ड घट रही है और डॉलर कमजोर हो रहा है। इससे गोल्ड को सपोर्ट जारी रहेगी।इसके अलावा शादियों का सीजन भी शुरू होने वाला है। ऐसे में डिमांड बढ़ने का असर कीमतों पर दिखाई देगा। इससे आने वाले दिनों में सोना 62 हजार और चांदी 75 हजार तक जा सकती है।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button