CGTOP36छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर नमन किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, वे बच्चों को देश का भावी निर्माता मानते थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

भूपेश बघेल ने कहा कि बच्चे शिक्षित और स्वस्थ होंगे तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षा, अपने कौशल से अपनी अलग पहचान बनाएं। इस अवसर पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, विधायक द्वय श्री भुवनेश्वर बघेल और श्री इंदर शाह मंडावी, महापौर श्री एजाज ढेबर, श्री आर.पी.सिंह उपस्थित थे।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button