Breaking NewsCGTOP36

Breaking: संसद के विशेष सत्र के बीच मोदी कैबिनेट की अहम बैठक…

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक आज संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में होगी। वहीं, राज्यसभा महासचिव पीसी मोदी ने दोनों सदनों के सदस्यों से अनुरोध किया कि सभी लोग देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए कल सुबह संसद के केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हों।

संसद के विशेष सत्र के बीच कैबिनेट की अहम बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक, सोमवार शाम 6.30 बजे केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। बैठक संसद की एनेक्सी बिल्डिंग में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

read more- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, विडिओ में देखे क्या कहा…

कल सुबह 11 बजे इकट्ठे होंगे सदनों के सदस्य
राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने दोनों सदनों के सदस्यों से अनुरोध किया कि वे भारतीय संसद की समृद्ध विरासत को मनाने के लिए एकजुट हों। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य 2047 तक देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेने के लिए कल यानी 19 सितंबर को सुबह 11 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में इकट्ठा हों।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button