
रायपुर: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच राहतभरी खबर सामंने आई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए चेतावनी जारी की है। राज्य के कुछ हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। तेज गर्जना होगी।
प्रदेश में तीन-चार दिनों तक यह स्थिति बनी रहेगी। राजधानी में दिन में तेज गर्मी रहेगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। दोपहर बाद मौसम में बदलाव आने की संभावना है। शाम-रात में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश हो सकती है।