08 मार्च 2019, जानिए आज का राशिफल
मेष:
प्रशासनिक क्षेत्र से सम्मान मिल सकता है। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से ऋण लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए ऋण का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे।
वृषभ:
आज आप बहुत व्यस्त रहेंगे, भागदौड़ में सावधानी बरतें, पांव में चोट लगने का भय है। आपकी निर्णय लेन की क्षमताओं का आपको आज लाभ मिल सकता है। आज रुके हुए कार्यों की पूर्ति होगी। किसी काम में विनिमय करना पड़े तो दिल खोलकर करें, आगे चलकर उसका भरपूर लाभ मिलेगा।
मिथुन:
फिजूल खर्चे से बचें। कुछ अकस्मात लाभ होने से आपकी धर्म, आध्यात्म के प्रति रुचि सुदृढ़ होगी। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक गाने बजाने तथा संगीत में रुचि बढ़ेगी।
कर्क:
भाग्य की दृष्टि से आज का दिन उत्तम रहेगा। आपको परिश्रम का फल मिलेगा। अपनी शान शौकत के लिए धन खर्च करेंगे जिससे आपके शत्रु परेशान होंगे।
सिंह:
आज का दिन मिश्रित फलदायक है। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद से दिन के उत्तरार्ध में राहत मिलेगी। मधुरवाणी का प्रयोग करें अन्यथा संबंधो में कटुता आएगी।
कन्या:
आज साहसपूर्वक कठिन कार्यों को संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। आपको अपने माता-पिता का सुख सहयोग यथेष्ठ रूप से प्राप्त होगा। जीवनसाथी को शारीरिक कष्ट से कुछ खिन्नता रह सकती है। व्यर्थ व्यय का योग भी है। व्यापार में धन लाभ होगा।
तुला:
दिन आपके लिए शुभकारी है। आपके अधिकार व सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आज आप अपने गुरू के प्रति पूर्ण भक्ति भाव व निष्ठा रखें। आज नये कार्यों में इनवेस्ट करना पड़े तो शुभ रहेगा।
वृश्चिक:
आज आपका मन अशांत एवं परेशान रहेगा। व्यापार वृद्धि के लिए किए गए प्रयास निष्फल हो सकते हैं। सायंकाल तक आप अपने धैर्य तथा प्रतिभा से शत्रु पक्ष पर विजय प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
धनु:
आज आपकी विद्या और ज्ञान में वृद्धि होगी। आपके अन्दर दान पुण्य एवं परोपकार की भावना विकसित होगी। आप धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि लेकर पूर्ण सहयोग करेंगे। भाग्य की ओर से आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
मकर:
बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति के साथ-साथ ऐसे अनावश्यक खर्चे भी सामने आएंगे जो न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। ससुराल पक्ष से मान सम्मान मिलेगा। अपने व्यवसाय में भी आपका मन लगेगा एवं रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। किसी नए कार्य में इनवेस्ट करना पड़े तो अवश्य करें, भविष्य में लाभ होगा।
कुंभ:
आज का दिन बुद्धि विवेक से नई-नई खोज करने में व्यतीत होगा। आप सीमित एवं आवश्यकतानुसार ही व्यय करें। आपको अपने परिवारजनों से विश्वासघात मिलने की आशंका है। सांसारिक सुख भोग, नौकर चाकरों का सुख पूर्ण रूप से मिलेगा।
मीन:
खुशमिजाज व्यक्तित्व होने के कारण अन्य व्यक्ति आपसे संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे। सामाजिक सम्मान मिलने से आपका मनोबल बढ़ा रहेगा। रात्रि के समय प्रियजनों व परिजनों से हास्य विनोद होता रहेगा