कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह भोपाल से चुनाव लड़ेंगे। आज या कल पार्टी की तरफ से इसका औपचारिक ऐलान कर दिया जायेगा। खुद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ये जानकारी दी है कि दिग्विजय सिंह का नाम भोपाल से फायनल कर लिया गया है।
दिग्विजय सिंह 16 साल बाद सक्रिय राजनीति में लौट रह हैं। दिग्विजय 2003 में 10 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद वे सक्रिय राजनीति से दूर चले गए थे। यह उनका पहला लोकसभा चुनाव होगा। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को हुई चुनाव समिति की बैठक में दिग्विजय सिंह का नाम फाइनल किया गया।
आपको बता दें कि भोपाल बीजेपी का पुराना गढ़ रहा है। यहां से बीजेपी पिछले 8 चुनावों में जीत दर्ज कर चुकी है। 2014 के लोकसभा चुनावों में यहां से बीजेपी के आलोक संजर विजयी रहे थे।
वहीं 1999 में यहां से उमा भारती और 2004 और 2009 में कैलाश जोशी ने जीत दर्ज की थी। ऐसे में साफ है कि कांग्रेस किसी भी सीट पर बीजेपी को वॉकओवर देने के मूड में नहीं है।