CG Breaking: सिलतरा के मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत... |
Breaking NewsCGTOP36छत्तीसगढ़राज्य

CG Breaking: सिलतरा के मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत…

रायपुर। राजधानी रायपुर के धरसींवा थाना क्षेत्र के सिलतरा-कपसदा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री मेंआज दोपहर अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।

read more- बिरनपुर हत्याकांड की सीबीआई जांच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात…

वहीं दो कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृत कर्मचारी का नाम मिंटू कुमार बताया जा रहा है। ब्‍लास्‍ट होते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग चीखने-चिल्‍लाने लगे। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

वहीं घटना की जानकारी तुरंत धरसींवा थाना की पुलिस को दी गई। फैक्ट्री में धमाका कैसे हुआ अभी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button