राशिफल - अध्यात्म

9 November 2023- क्या कहती है आपकी ग्रह दशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन, जानिए आज का राशिफल

मेष राशि

आप अपने आस-पास के लोगों के प्रति उदार हो सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, भविष्य में अच्छा लाभ हो सकता है। गुस्सा पर काबू रखें।

वृषभ राशि
आज आपका दिन परोपकारी कार्यों में बीतेगा। आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। धन खर्च हो सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। अगर पार्टनर के साथ अनबन है तो वाणी पर काबू रखें।

मिथुन राशि
काम के प्रति सक्रिय रहेंगे। आप जरूरतमंदों की मदद के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सकारात्मक व्यवहार से लोगों को प्रभावित करेंगे। किसी जरूरी काम में जल्दबाजी न करें। कृषि क्षेत्र में आर्थिक लाभ होगा।

कर्क राशि
आज आपको अपने शौक पूरा करने का पूरा अवसर मिलेगा। रिश्तों में खुशियां मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। आपके प्रयास सफल रहेंगे।

सिंह राशि
आज धन में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें।अगर आप पिछले कुछ दिनों से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो परेशानी बढ़ सकती है। यदि ऐसा होता है, तो डॉक्टर को दिखाने में देरी न करें।

कन्या राशि
आर्थिक मामलों में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आप अपनी नौकरी बदलने का निर्णय ले सकते हैं। आपका हंसमुख व्यवहार लोगों को आकर्षित करेगा।

तुला राशि
आज आपकी कोई इच्छा पूरी होगी। शत्रुओं से सावधान रहें। समाज में सम्मान की प्राप्ति होगी। मनोबल मजबूत होगा। युवाओं का काम पूरा न हो तो निराश होने की जरूरत नहीं है। मन लगाकर प्रयास करें तो सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कुछ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश हो सकती है लेकिन आप सावधान रहेंगे तो कोई भी आपका बुरा नहीं कर पाएगा।

धन राशि
आज आप कोई नया काम शुरू करेंगे तो परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे। किसी रुके हुए काम में मदद मिलने से आप राहत महसूस करेंगे। सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। घरेलू विवाद का समाधान होगा।

मकर राशि
राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को भी आर्थिक लाभ मिल सकता है। कानूनी मामले में भी राहत मिल सकती है।

कुंभ राशि
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने बच्चे के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी जानकारी मिल सकती है, जिससे आपका मनोबल भी बढ़ेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि
कहीं निवेश किया है तो उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आपको बड़ा पैसा कमाने का मौका मिलेगा। घर में कोई भी बड़ा काम करें तो बुजुर्गों की सलाह जरूर लें।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button