09 मार्च 2019: जानिए आज का राशिफल, क्या कहती हैं ग्रहदशाये, कैसा होगा आज आपका दिन
मेष:
आज का दिन मिश्रित फलकारक है। अधिकारियों से मतभेद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नये संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।
वृषभ:
व्यापारियों को अनावश्यक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकर हैं तो वरिष्ठ अधिकारी की नाराजगी से कष्ट हो सकता है। सायंकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजना की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।
मिथुन:
छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। कोई भी व्यवसाय छोटा बड़ा नहीं होता, एक बार अनुभव हो जाए तो बस दुनिया अपनी मुट्ठी में ही समझिए। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों से हास परिहास में व्यतीत होगा।
कर्क:
आप अपने आप में मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बढ़ाने में कामयाब होंगे।
सिंह:
विरोधियों से सावधान रहें। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।
कन्या:
आज रचनात्मक काम में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थी की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय कार्य में मदद मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने की संभावना है।
तुला:
समस्याओं का समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। यात्रा की योजना बन सकती है। व्यावसायिक क्षेत्र में सुस्ती से निराश हो सकते हैं।
वृश्चिक:
आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारियों से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें।
धनु:
रुका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा-इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें, अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नये संपर्क से सितारा बुलंद होगा।
मकर:
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में समरसता बनी रहेगी। पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा।
कुंभ:
मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति अष्टम आयु भाव में तुला राशि का होकर तथा चन्द्रमा गुरू की राशि मीन पर विराजमान है। अतः आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं के हल करने में व्यतीत होगा। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।