6 मार्च 2019 जानिए आज का राशिफल, इस राशि स्वामी को रुकावट का करना पड़ सकता है सामना
मेष : इस समय आपको नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। कॉर्डस अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरुप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।
वृषभ: कड़ी मेहनत करने वालों को उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी लेकिन लापरवाही करने वालों को रुकावट का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन: आपका कार्य कौशल देखने लायक होगा। नई-नई योजनाओं के क्रियान्वन पर ध्यान केंद्रित रहेंगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और धन कमाने का अवसर मिल सकता है।
कर्क: नई परियोजनाओं की शुरूआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं। आजीविका क्षेत्र में परिवर्तन का भी मन बन सकता है।
सिंह: आपकी ऊर्जा, करिश्मा, प्रभावशीलता इस समय शीर्ष स्तर पर बने हुए हैं। नए कार्य की योजना बनेगी और वो सफल होगी | स्थान परिवर्तन का भी योग है।
कन्या: जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन लाने के लिए आप किसी विशेष तकनीक का इस्तेमाल करेंगे जो कि भविष्य की योजनाओं हेतु लाभप्रद होगा। व्यापार मालिकों और नौकरी पेशा दोनों के लिए धन लाभ का समय है।
तुला: अपने दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील रहे। आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशनुमा माहौल में बीतेगा।
वृश्चिक: इस अवधि के दौरान आप भागीदारी और सहयोग के कार्य अच्छी तरह से करेंगे, नौकरी में किए गए कार्य फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश मिलेगा।
धनु: आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। बुद्धि चातुर्य से अनेक कठिनाइयां दूर हो सकती हैं। व्यावसायिक विकास के लिए खर्च किया गया धन भविष्य में अच्छे परिणाम देगा।
मकर: समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। यह समय आर्थिक रूप से भाग्यशाली रहेगा. आप विभिन्न स्रोतों के माध्यम से पैसा कमा सकते हैं। अटका हुआ धन प्राप्त होगा।
कुंभ: अगर आप मेहनत करें तो, तरक्की की नई राहें खुल सकती हैं। आपको अपने करीबी दोस्तों से धोखा भी मिल सकता है। धन संग्रह एवं बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।
मीन: लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहना होगा। घरेलू माहौल अनुकूल बना रहेगा, जो लोग जीवनसाथी से धन संबंधी या वित्तीय सहायता पाना चाहते हैं, उनके लिए भी समय बहुत अच्छा है।