राशिफल - अध्यात्म

24 मार्च 2019 – जानिए आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आज आपका दिन

मेष: आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ता है, जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होता है। कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल प्रभाव तभी मिलेगा जब आप थोड़ी बहुत जिम्मेदारी अपने जूनियर्स को देंगे।

वृषभ: अब समय आ गया है जब आपको अपने भण्डार में से कुछ वस्तुओं को बाहर निकालकर उसका तोल-मोल करवा लेना चाहिए। यदि आप मकान जायदाद या फिर अच्छे समय में आपके सदैव ही अच्छे काम होते आएं।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए अच्छा व्यतीत होगा। लोगों की सद्भावनाएं जागृत रहेंगी। दोपहर तक आर्थिक संकोच भी खत्म होंगे लेकिन कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव हो सकता है।

कर्क: आज सुबह से कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। हो सकता है आज ही आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो। दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर आदि से मिलना बेहतर रहेगा उसके बाद आप अपने रूटीन काम करें।

सिंह: इन दिनों आपका सबकुछ ठीक-ठीक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी के होने से नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। विरोधियों और आलोचना करने वालों के दिल में अभी गुब्बार भरा हुआ है।

कन्या: किसी समय आप जब अच्छे मूड में रहते है तो अपने चहेतों का भला करने में पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे ही लोगों में आज आपका समय व्यतीत होगा। जो सही पात्र हो उसका ही कल्याण करें। मित्रों से चर्चा होगी।

तुला: किसी परीक्षा प्रतियोगिता के लिए आपको तैयार रहना है। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई रिसर्च या लिखा-पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय कही कर डालें।

वृश्चिक: कभी कोई काम आपकी सोच के विपरीत हो जाता है। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं धोखा दे जाता है। कुछ ऐसी ही घटना आज भी होगी। बाकी मिश्रित फलदायक दिन है।

धनु: कई दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंक से आपका मन अशांत रह सकता है।

मकर: आज का दिन कुछ जानकारीपूर्ण और आपकी बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। अच्छे लोगों से मेल मुलाकात होगी और किसी बड़े लाभ की आशा में दिन सार्थक नज़र आएगा।

कुंभ: इस समय कार्यक्षेत्र में आने-जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता भी बढ़ा सकते हैं।

मीन: आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं चलेगा। दिन के पहल हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लेना।

Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.
प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने CGTOP36 के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें

Related Articles

Back to top button