20 अक्टूबर 2019 – जानिये आज का राशिफल, इन लोगों का दिन होगा आज स्पेशल
मेष: आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके सामने ढ़ेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी होंगी। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नही है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।
वृषभ: जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें, क्लेश हो सकता है। पार्टनरों से मतभेद हो सकता है। शारीरिक शिथिलता रहेगी। आय में निश्चितता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य है। बौद्धिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्ष दायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।
कर्क: आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। जनसंपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।
सिंह: नौकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्नता जाहिर करेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश इत्यादि मनोनुकूल लाभ देंगे। पारिवारिक सहयोग मिलने से प्रसन्नता, उत्साह व संतुष्टि रहेंगे। कुसंगति से बचें।
कन्या: राशि का स्वामी बुध व सूर्य दोनों आज द्वितीय भाव में संचार कर रहे हैं। वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंदियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र प्रथम भाव में और आज चन्द्रमा भी जन्म का राशि के साथ ही है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी।
वृश्चिक: उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में चैन रहेगा। नए मित्र बनेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम न उठायें।
धनु: राशि का स्वामी बृहस्पति वृश्चिक में है। चंद्रमा आज मिथुन राशि नवम केंद्र में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी।
मकर: आज सत्पुरूषों के मिलने से मन में प्रसन्नता होगी। उच्चाधिकारियों की कृपा से भूमि-जायदाद सम्बन्धी विवाद का समाधान भी हो जाएगा। सांयकाल के समय स्वास्थ्य कुछ ढ़ीला हो सकता है, ध्यान रखें।
कुंभ: रुका हुआ धन प्राप्ति के योग हैं, प्रयास करें। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह तथा प्रसन्नता से काम कर पाएंगे। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता रहेगी। जीवन सुखमय बीतेगा।
मीन: चन्द्रमा षष्ठम शत्रु भवन में चल रहा है। आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोध पक्ष पराजित होगा। आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।