17 अक्टूबर 2019 – जानिये आज का राशिफल
मेष: आज आप थोड़ी सी अधिक मेहनत करके सभी पुराने कामों को निपटा दें। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में विरोधी परेशानी पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में निरन्तर परिश्रम की आवश्यकता है। सायंकाल के समय अतिथियों के आगमन से खर्च बढ़ेगा। अच्छे परिणाम के लिए रुद्राभिषेक सोमवार को कराते रहें।
वृषभ: आज कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखें। कला व साहित्य में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी बड़े बुजुर्ग के सहयोग से व्यवसाय में प्रगति होगी। सायंकाल से रात्रि तक शुभ कार्य में खर्च होगा, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।
मिथुन: आज आपका मूड सुबह से ही अच्छा रहेगा। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जो असमंजस की स्थिति बनी हुई थी आज समाप्त हो जाएगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक समाचार मिलेगा।
कर्क: आज नौकरी, व्यवसाय व राजनीतिक क्षेत्र में प्रगति की स्थिति रहेगी। बड़े बुजुर्ग कार्यक्षेत्र में हरेक प्रकार की मदद करेंगे। खर्चों में कटौती करें नहीं तो कष्ट उठाना पड़ सकता है। कला-क्रीड़ा व साहित्य के क्षेत्र में आ रही बाधा दूर होने की संभावना है।
सिंह: साहस और धैर्य से काम लेना होगा। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। कार्यक्षेत्र में प्रगति की बहुत संभावनाएं हैं। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रहेगा। लेनदारियां वापस आने का समय है। सायंकाल में दूर या पास की यात्रा का योग है।
कन्या: आज आपकी राशि का स्वामी बुध द्वितीय भाव में सूर्य के साथ संचार कर रहा है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में तनाव हो सकता है। विद्यार्थियों को निरन्तर परिश्रम की आवश्यकता है। परिवार में संपत्ति को लेकर भी कुछ तनाव उत्पन्न हो सकता है। सायंकाल के समय व्यापार में कुछ विशेष तरक्की हो सकती है।
तुला: वृष राशि का चन्द्रमा अष्टम भाव में आज पराक्रम व धन की वृद्धि करेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सफलता के शीर्ष पर पहुंचेंगे। अचल संपत्ति के व्यापार से लाभ होगा। संतान की सफलता के समाचार से आप आनन्दित होंगे। सायंकाल के समय किसी नए कार्य का आरंभ होगा। समाज में सम्मान मिलेगा।
वृश्चिक: तत्काल लाभ नहीं होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यकारी नए अनुबंध हो सकते हैं। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। शारीरिक शिथिलता रहेगी।
धनु: आज आपको संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार मिलेगा। नए-नए खर्च निकलकर सामने आएंगे। कोई झूठा आरोप भी आप पर लगा सकता है। सायंकाल से लेकर रात्रि पर्यन्त यात्रा का योग है। उसमें खास तौर पर चौकन्ने रहें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय में लाभ होगा।
मकर: आपकी राशि का स्वामी शनि द्वादश भाव में और राशि से एकादश भाव वृश्चिक राशि का गुरु आज आपको सुव्यवस्था का कोई कार्य सौंपेगा। राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे। शिक्षा क्षेत्र में विशेष प्रगति होकर समाज में सम्मान मिलेगा।
कुंभ: आंखों का विशेष ध्यान रखें। चोट व रोग से बचें। सुख के साधन जुटेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कामकाज में अनुकूलता रहेगी। स्थिति नियंत्रण में रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
मीन: आज आप अपने प्रतिद्वन्दियों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। परिवार में भी आपके प्रति प्रेम व आदर की भावना बढ़ेगी। देव, गुरु, ब्राह्मणों के प्रति भक्ति भावना में इच्छित कार्यों की सफलता में चल रहा व्यवधान समाप्त हो जाएगा। रात्रि के समय किसी मंगल कार्य में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।