11 मई 2019 – क्या कहती हैं आपकी ग्रहदशाएँ, कुम्भ राशि के स्वामी का दिन…..होगा ऐसा जानिए आज का राशिफल
मेष: आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। सिंह राशि का चन्द्रमा आपके सामने ढेर सारी जिम्मेदारियां खड़ी करेगा। मंगल क्रियाशील और पुरूषार्थी ग्रह है इसलिए सुव्यवस्था करने में आपका कोई सानी नहीं है। सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने की आपकी विशेषता आज भी आपको यश देगी।
वृषभ: आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आप की कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। पारिवारिक विषयो में रुचि लेंगे और प्रवास का आयोजन भी करेंगे। आर्थिक बातों पर अधिक लक्ष्य रखेंगे। रुचिकर भोजन भी मिल सकता है।
मिथुन: आज का दिन आपके लिए सामान्य है। राशि का स्वामी बुध एकादश लाभभाव प्रमुख त्रिकोण में सूर्य के साथ बैठकर बौद्धिक तथा व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता कारक है। संतान पक्ष की ओर से हर्षदायक समाचार से मनोबल बढ़ेगा। भाग्योदय का दिन है, सचेत रहें।
कर्क: आज शुभ कार्यों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। आप द्वारा लिया गया निर्णय आगे लाभप्रद रहेगा। संतान पक्ष के विवाह में आ रही रुकावटें समाप्त होंगी। जन संपर्क में वृद्धि होने से आप प्रफुल्लित रहेंगे। राशि का स्वामी चंद्रमा सिंह राशि में गत होने से जाति व श्रेणी में हीन कोई व्यक्ति आपके लिए समस्या उत्पन्न कर सकता है।
सिंह: स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। व्यवहार में संयम और विवेक रखना। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।
कन्या: राशि का स्वामी बुध व सूर्य दोनों आज षष्ठम भाव में संचार कर रहे हैं। फलस्वरूप वृद्धजनों की सेवा तथा पुण्य कार्यों पर धन व्यय होने से मन में हर्ष रहेगा। प्रतिद्वंद्वियों के लिए आप सिरदर्द बने रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
तुला: आपकी राशि का स्वामी शुक्र तृतीय भाव में और आज चंद्रमा भी सिंह राशि के साथ ही है। अत्यधिक श्रम करने पर भी आय कम और व्यय अधिक होगा। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ पारिवारिक अशांति विशेष रूप से रहेगी। सूर्यास्त होते समय कुछ राहत मिल जाएगी।
वृश्चिक: उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिकरुप से आलस्य रहेगा। संतानो के साथ मतभेद रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णयो को आज संभव हो तो टालिएगा। खर्च होने की संभावना है। छोटे प्रवास का आयोजन कर सकते हैं।
धनु: राशि का स्वामी बृहस्पति वृश्चिक में है। चंद्रमा आज सिंह राशि नवम केंद्र में संचार कर रहा है। राज्य कार्यों में सफलता, घर में धन धान्य की वृद्धि, कलत्र मित्रों से धन का लाभ, निरोगता, शत्रुओं पर विजय और मनोर्थ सिद्धि होगी। रात्रि में शुभव्यय-मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा।
कुंभ: आज का आपका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपके कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा। घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन: आपकी राशि का स्वामी देव गुरु बृहस्पति राशि से नवम भाव में वृश्चिक राशि का होकर विद्यमान है। चंद्रमा भी षष्ठम शत्रु भवन में चल रहा है। फलस्वरूप आज पूरे दिन आय के नए स्रोत सामने आएंगे। विरोधी पक्ष पराजित होगा।आपके भाग्य का सितारा फिर से चमकने लगेगा। व्यवसाय में अधिक धन लगाना लाभकारक रहेगा।