तिल्दा-नेवरा। CG Crime: सिलियारी पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम मंगसा में अज्ञात चोरों ने तालाब किनारे खड़े ट्रैक्टर को इंजन और ट्रॉली सहित चोरी कर लिया। चोरी हुए ट्रैक्टर का क्रमांक CG 04 MP 5578 है, जो परदेशीराम साहू के नाम पर पंजीकृत है।
जानकारी के अनुसार 18 नवंबर को ट्रैक्टर को गांव के कृष्णा बांध तालाब के पार अजय वर्मा के कोठार के सामने खड़ा किया गया था। 22 नवंबर की रात तक ट्रैक्टर वहां मौजूद था, लेकिन 23 नवंबर की सुबह परिजनों ने देखा तो ट्रैक्टर गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर लुकेश साहू ने पुलिस चौकी सिलियारी में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने 24 नवंबर 2026 को अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस चोरी हुए ट्रैक्टर की तलाश और मामले की जांच में जुटी है।

