सना: यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को गठबंधन ने लाल सागर के किनारे स्थित हुदैदा बंदरगाह पर हवाई हमले किए। गठबंधन का दावा है कि इन हमलों में हथियारों और बैलिस्टिक मिसाइलों की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही सुविधाओं को नष्ट किया गया है। हमले से पहले नागरिकों को बंदरगाह क्षेत्र खाली करने की चेतावनी जारी की गई थी।

