गोबरा नवापारा। CG NEWS: वार्ड क्रमांक 7, रेलवे स्टेशन के पास एक निजी अस्पताल के समीप नाली में 7 महीने के भ्रूण का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने नाली में भ्रूण पड़ा देखा और तुरंत गोबरा नवापारा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि अवैध गर्भपात के बाद भ्रूण को यहां फेंका गया है। पुलिस आसपास के निजी अस्पतालों, क्लीनिकों और सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है।

