रायपुर। CG NEWS:स्थानीय कालीबाड़ी रोड स्थित प्रतिष्ठित गुरुकुल महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सृजनात्मकता एवं कलात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भव्य ‘मेहंदी प्रतियोगिता’ का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन कार्यक्रम प्रभारी अंशिका दुबे एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।


प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों की छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। छात्राओं ने अपनी हथेलियों पर पारंपरिक, अरेबिक, राजस्थानी एवं आधुनिक डिजाइनों की आकर्षक व मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस आयोजन का विशेष आकर्षण तब देखने को मिला जब छात्राओं ने बड़े ही स्नेह और आत्मीयता के साथ अपनी शिक्षिकाओं की हथेलियों पर भी खूबसूरत मेहंदी सजाई, जिससे पूरा वातावरण उल्लासमय हो गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका डॉ. वंदना अग्रवाल एवं डॉ. दीपशिखा शर्मा ने निभाई। उन्होंने बारीकी, स्वच्छता, रचनात्मकता और कलात्मकता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल ने छात्राओं के हुनर और कल्पनाशीलता की मुक्तकंठ से सराहना की।
प्रतियोगिता के परिणाम:
प्रथम स्थान:** सुमन यादव (कक्षा: Bsc CS)
द्वितीय स्थान:* दरक्षा फातिमा (कक्षा बीकॉम * )
तृतीय स्थान:** रीना साहू (कक्षा: Bsc CS)
सांत्वना पुरस्कार:* निर्जला यादव (कक्षा: Bsc CS )
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अंशिका दुबे एवं सांस्कृतिक समिति के सदस्यों के सक्रिय सहयोग से यह आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं सफल रहा।


