कांकेर। CG BREAKING: अर्नब तूफान के असर को देखते हुए कांकेर जिले में 28 अक्टूबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन की ओर से मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने और आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट पर नजर रखें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



