रायपुर। राजधानी रायपुर के रावतपुरा फेज-2 दुर्गा एवं गणेश समिति द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ दुर्गोत्सव मनाया गया। उत्सव के दौरान माता की स्थापना कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।


आयोजन समिति के संजय कुमार मानिकपुरी एवं समिति के सदस्यों के नेतृत्व में भव्य जगराता और बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं जगराते में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।
उत्सव के समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद विधि-विधान से माता की विदाई की गई। इस दौरान जय मां दुर्गा बाल जस झांकी परिवार, बगवा परिवार, पगबंधी धमधा द्वारा विशेष झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही आतिशबाजी भी की गई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया।
समिति के सदस्यों और कॉलोनीवासियों के सहयोग से पूरा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उत्सव के समापन पर पूरी कॉलोनी में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।





