अभनपुर। CG NEWS: अभनपुर थाना प्रभारी आशीष यादव का सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामवासियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम चंडी के सरपंच राजू धीवर, उपसरपंच लोकेश गहरवाल सहित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी आशीष यादव का स्वागत कर उनका अभिनंदन किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया। थाना प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली।

ग्रामीणों ने पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की भावना व्यक्त की। वहीं, पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में सहयोग की अपेक्षा जताई।

