रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के 25 साल के सार्वजनिक जीवन के मौके पर छत्तीसगढ़ शिवसेना प्रमुख धनंजय परिहार की ओर से रायपुर में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। फूल चौक में आयोजित कार्यक्रम में अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। इस दौरान 2 हजार से ज्यादा महिलाओं को साड़ी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विधायक राजेश मूणत समेत क्षेत्रीय पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ शिवसेना की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प को लेकर प्रदेशभर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर के फूल चौक नवीन बाजार में महिलाओं के लिए साड़ी वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। शिवसेना के मुताबिक, इस दौरान 2 हजार से ज्यादा महिलाओं को साड़ी वितरित की गई। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान के साथ-साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं। आयोजन में क्षेत्रीय पार्षद और जनप्रतिनिधियों के साथ शिवसेना के प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान विधायक राजेश मूणत ने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवा संकल्प अभियान के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को सिर्फ कहा ही नहीं, बल्कि करके भी दिखाया है। विधायक ने कार्यक्रम को महिलाओं के सम्मान से जुड़ा आयोजन बताते हुए सभी महिलाओं का स्वागत किया।




