बिलासपुर। CG NEWS: मल्हार चौकी क्षेत्र में तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने डीजे लगे माजदा वाहन समेत एम्प्लीफायर, जनरेटर और अन्य डीजे उपकरण जब्त किए हैं। मामला मल्हार बस्ती का है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि मल्हार बस्ती में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां माजदा वाहन क्रमांक CG 10 BS 643 में डीजे लगाकर तेज आवाज में बजाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से चालक सुनील कुमार यादव को पकड़ा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक माजदा वाहन, तीन एम्प्लीफायर, जनरेटर और अन्य डीजे उपकरण जब्त किए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोलाहल नियंत्रण अधिनियम की संबंधित धारा के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित मानकों से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने और सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।


