अभनपुर। CG NEWS : पचेड़ा-थनौद मार्ग पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम घोरभट्टी निवासी के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है या राखी थाना क्षेत्र की, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद हादसे की पूरी जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


