सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स के सोलर प्रोजेक्ट से हजारों मीटर केबल चोरी का खुलासा, बाइक समेत करीब एक लाख रुपये का सामान जब्त
तिल्दा नेवरा/खरोरा । CG NENWS: पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर के दिशा-निर्देश, पुलिस अधीक्षक डॉ. श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चंचल तिवारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी खरोरा के नेतृत्व में थाना खरोरा पुलिस ने क्षेत्र में सक्रिय शातिर केबल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों पर सारडा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड के 50 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से केबल कनेक्शन वायर चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का केबल वायर, जलाने के बाद बचा कॉपर वायर, तार काटने में प्रयुक्त लोहे का पेंचिस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त की है।

राधेश्याम उर्फ गोलू राय, मनोज कुमार फेकर, किशन उर्फ भंडारी भारती,निवासी कुथरौल थाना सुहेला, जिला बलौदाबाजार घनश्याम उर्फ दादू धीवर, अजयचंद ढीढ़ी कोसरंगी थाना खरोरा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना खरोरा में धारा 303(2), 317(4), 238(ग), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई की है न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।

