रायपुर। GRAND NEWS : ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मंत्री चौधरी के स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभेच्छा व्यक्त की।
होरा ने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने दूरदर्शी नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव और प्रगतिशील सोच के माध्यम से छत्तीसगढ़ को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके प्रयासों से प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है और आम जनता के हितों को प्राथमिकता देने की उनकी कार्यशैली स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

उन्होंने कहा कि एक पूर्व आईएएस अधिकारी के रूप में अर्जित अनुभव को मंत्री के रूप में प्रदेश की सेवा में समर्पित करना सराहनीय है। युवा, शिक्षित और ऊर्जावान नेतृत्व के रूप में ओपी चौधरी प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। श्री होरा ने कहा कि सरकार में ऐसे पढ़े-लिखे और दूरदर्शी युवा मंत्री का होना छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है।
अंत में गुरुचरण सिंह होरा ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को जन्मदिन की पुनः बधाई देते हुए उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।


