चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
CSK Qualification Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के लिए करो या मरो का मुकाबला होने जा रहा है. टीम का सामना गुजरात टाइटंस (GT) से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है, लेकिन सिर्फ जीत हासिल करना टीम के लिए काफी नहीं होगा. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए चेन्नई को बड़ी जीत दर्ज करनी होगी और इसके साथ-साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. यह भी पढ़ें: GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
अहमदाबाद में होगा बड़ा मुकाबला
गुजरात टाइटंस की टीम पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अब उसकी नजर टॉप-2 में फिनिश करने पर होगी. दूसरी ओर चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है. अगर चेन्नई सुपरकिंग्स यह मैच हार जाती है तो उसका प्लेऑफ का सपना टूट जाएगा. वहीं जीत मिलने पर भी टीम की राह आसान नहीं होगी.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे 6 जीत और 7 हार मिली हैं. टीम के खाते में फिलहाल 12 अंक हैं. अगर चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करती है तो उसके 14 अंक हो जाएंगे. इसके बाद टीम कम से कम पांचवें स्थान तक पहुंच सकती है. हालांकि बड़ी जीत मिलने पर टीम सीधे चौथे स्थान पर पहुंचने का मौका बना सकती है.
चेन्नई सुपरकिंग्स को कितने रन से जीतना होगा
इस समय अंक तालिका में चौथे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स की टीम मौजूद है. ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स को उसका नेट रन रेट पार करना होगा. अगर चेन्नई पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे गुजरात टाइटंस को कम से कम 20 रन से हराना होगा. तभी टीम राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच पाएगी.
प्लेऑफ के लिए दूसरे मैचों पर भी रहेगी नजर
चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किल सिर्फ बड़ी जीत तक सीमित नहीं है. टीम को इसके बाद बाकी मुकाबलों के नतीजों की भी उम्मीद करनी होगी. चेन्नई चाहेगी कि पंजाब किंग्स अपनी अगली भिड़ंत में लखनऊ सुपर जायंट्स से हार जाए. इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार मिले और कोलकाता नाइट राइडर्स भी दिल्ली कैपिटल्स से हार जाए. अगर ये सभी समीकरण चेन्नई सुपरकिंग्स के पक्ष में जाते हैं, तभी टीम प्लेऑफ में चौथे स्थान पर अपनी जगह बना पाएगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (GT vs CSK 66th T20 Match Playing Prediction)
गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जॉस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.
चेन्नई सुपरकिंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अकील हुसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी.
नोट: गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

