मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 65th Match Satta Bazar Favorite Team: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 65वां मुकाबला आज यानी 20 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार रात 7:30 बजे से खेला जाएगा. कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 5 में जीत और 6 में हार का सामना किया है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और टीम ने 12 मुकाबलों में 4 मैच जीते हैं, जबकि 8 मुकाबलों में हार झेली है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं, जबकि मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Eden Gardens Stadium Pitch Report: ईडन गार्डन्स में आज बल्लेबाज दिखाएंगे दम या गेंदबाज करेंगे कमाल? महामुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट
टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना मुंबई इंडियंस से होगा. ये मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा. मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को पांच मुकाबलों में जीत और छह मैचों में हार मिली है, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन में अब तक 12 मैच खेले हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस की टीम को चार मुकाबलों में जीत और आठ मैचों में हार मिली है. ऐसे में आइए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर नजर डालते हैं.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड (KKR vs MI Head To Head)
टाटा आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच 36 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस को 25 मैच में जीत मिली है. जबकि, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 11 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. इस सीजन दोनों टीमों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया था. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच खेले गए एकमात्र मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को शिकस्त दी थी. उस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 201 रन के लक्ष्य को हासिल किया था. ऐसे में टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी. बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं, हार्दिक पांड्या भी मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और शार्दुल ठाकुर टीम के लिए तुरुप का इक्का साबित हो सकते हैं. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने पिछले मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 29 रन से हराया था. ऐसे में टीम उसी लय को बरकरार रखना चाहेगी. बल्लेबाजी में फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी से तेज शुरुआत की उम्मीद होगी. वहीं, रिंकू सिंह मध्यक्रम में अहम भूमिका निभा सकते हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी.
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच पर सट्टा बाजार गर्म (KKR vs MI Satta Bazar)
इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस (KKR vs MI Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.
डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.

