रायपुर/नारायणपुर। CG NEWS : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश Kumar Bansal ने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की बड़ी बैठक लेकर निर्माणाधीन सड़कों, पुलों और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने साफ निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तेजी और पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक के बाद सचिव ने कोंडागांव से नारायणपुर होते हुए महाराष्ट्र सीमा तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130D का मौके पर निरीक्षण किया और निर्माण एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्र के विकास और लोगों की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
सचिव बंसल ने पहुंचविहीन गांवों तक बारहमासी संपर्क सुनिश्चित करने के लिए नए पुलों और सड़कों के प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने को कहा। साथ ही बजट में शामिल परियोजनाओं की DPR तैयार कर शीघ्र स्वीकृति के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, भुगतान और निर्माण कार्यों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान कलेक्टर नम्रता जैन, प्रमुख अभियंता वी.के. भतपहरी, मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप और अधीक्षण अभियंता संजय सूर्यवंशी समेत कई अधिकारी मौजूद

