पांडुका। CG NEWS : प्रदेश के प्रसिद्ध जतमई मंदिर के पास भंडारा जाने वाले मोड पर गाय डबरी तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल में तीन सवार युवक दुर्घटना का शिकार हो गए जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई वा दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूत्रों की माने तो, गाड़ी स्पीड में रही होगी मोड़ को समझ नहीं पाए मोड़ के पास बने एक सरकारी भवन में जा टकराया जिस पर मोटरसाइकिल के बीच में बैठे युवक की मौत हो गई वा सामने चला रहे और पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर बता रहे है। घटना शाम की बताई जा रही है जिसमें एक युवक पंक्तियां ग्राम का और दो युवक तुम गांव निवासी बताया जा रहा है मौके पर पुलिस को जानकारी दी गई जो दुर्घटनाग्रस्त युवकों को लेकर छुरा गए है ।

राहगीरों कि माने तो इस मोड पर ऐसे कई हादसे हुए हैं। यह मोड काफी खतरनाक है हालांकि वहां पर बेरीकेट लगे रहते हैं। फिर भी दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रहा। भंडारा कक्ष से होकर जतमई माता मंदिर जाने वाला यह मोड काफी खतरनाक है ।कई दुर्घटनाएं हो चुकी है और कई राहगीर अपनी जान गवा चुके हैं। अंधे मोड सड़क चौड़ीकरण होने की वजह से लोग काफी स्पीड में गाड़ी चलाते हैं।और इस तरह के मोड को समझ नहीं पाते दुर्घटना का शिकार होकर जान गवा रहे है।

