रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 57th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 57वां मुकाबला आज यानी 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (RCB vs KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Stadium) में खेला जा रहा हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस मुकाबले में जीत के साथ प्लेऑफ की ओर मजबूत कदम बढ़ाना चाहेगी. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कमान रजत पाटीदार (Rajat Patidar) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 35 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 20 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बात की जाए तो वह 15 मैच ही जीत सकी है. ऐसे में ये साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा आरसीबी के खिलाफ भारी रहा है.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस सीजन में बेहद मजबूत नजर आ रही है. आरसीबी के पास विराट कोहली और जैकब बेथेल जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल आर्डर में टिम डेविड और क्रुणाल पांड्या ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम भी शानदार फॉर्म में नजर आ रही है. फिन एलन और रिंकू सिंह बल्लेबाजी में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी की जोड़ी एक बार फिर बेहतर करना चाहेगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Royal Challengers Bengaluru Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 23 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 48 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 192 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 71 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान अंगकृष रघुवंशी ने महज 46 गेंदों पर सात चौके और तीन छक्के लगाए. अंगकृष रघुवंशी के अलावा रिंकू सिंह ने नाबाद 49 रन बनाए.
दूसरी तरफ, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को भुवनेश्वर कुमार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और रसिख सलाम डार के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 193 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 192/4, 20 ओवर (अजिंक्य रहाणे 19 रन, फिन एलन 18 रन, अंगकृष रघुवंशी 71 रन, कैमरून ग्रीन 32 रन और रिंकू सिंह नाबाद 49 रन.)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की गेंदबाजी: (भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट, जोश हेज़लवुड 1 विकेट और रसिख सलाम डार 1 विकेट).
नोट: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

