UPSC NDA CDS 2026 Result: नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग ने एनडीए-I और सीडीएस-I 2026 लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने सफल उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी जारी की है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
12 अप्रैल को हुई थी परीक्षा
यूपीएससी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा (NDA-I) और संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS-I) 2026 का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया था। लिखित परीक्षा के आधार पर अब उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
CDS में 8,826 उम्मीदवार सफल
आयोग के अनुसार सीडीएस-I परीक्षा में कुल 8,826 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर जारी किए गए हैं। ये सभी अभ्यर्थी अब सेवा चयन बोर्ड (SSB) इंटरव्यू में शामिल होंगे।
SSB इंटरव्यू के बाद होगा अंतिम चयन
यूपीएससी ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन लिखित परीक्षा और एसएसबी इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की गई संयुक्त मेरिट के अनुसार होगा।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट
पर जाकर “Active Examinations” सेक्शन में NDA-I 2026 या CDS-I 2026 रिजल्ट लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

