लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Lucknow Super Giants Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team, TATA Indian Premier League 2026 38th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का रोमांच जारी है. आईपीएल के इस सीजन में 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए जोर लगा रही हैं. इस सीजन का 38वां मुकाबला आज यानी 26 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स (LSG vs KKR) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला जा रहा हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 2 में जीत और 5 में हार का सामना किया है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 1 में जीत और 5 में हार मिली है. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के हाथों में है, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IPL 2026: संजू सैमसन ने किया ‘धोनी जैसा’ कमाल, शानदार स्टंपिंग से शुभमन गिल को भेजा पवेलियन; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में अब तक आईपीएल के इतिहास में कुल 7 बार भिड़ंत देखने को मिली है. जिसमें लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 5 मुकाबलों को अपने नाम करने में कामयाब रही है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 मैचों में जीत मिली है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स का पलड़ा भारी नजर आता है.
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इस सीजन में संतुलित नजर आ रही है. टीम के पास मिचेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे आक्रामक बल्लेबाज हैं. मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत और एडेन मार्कराम पारी संभाल सकते हैं. तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद शमी के कंधों पर होगी. दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पिछले मैच में जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. अजिंक्य रहाणे और रिंकू सिंह बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारायण से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Lucknow Super Giants Cricket Team vs Kolkata Knight Riders Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 31 रन के स्कोर पर टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कैमरून ग्रीन और रिंकू सिंह ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 73 रन तक लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 155 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से रिंकू सिंह ने सबसे ज्यादा नाबाद 83 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान रिंकू सिंह ने 51 गेंदों पर सात चौके और पांच छक्के लगाए. रिंकू सिंह के अलावा कैमरून ग्रीन ने 34 रन बनाए.
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को मोहसिन खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से मोहसिन खान ने सबसे ज्यादा पांच विकेट अपने नाम किए. मोहसिन खान के अलावा जॉर्ज लिंडे ने एक विकेट चटकाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 156 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी: 155/7, 20 ओवर (अजिंक्य रहाणे 10 रन, टिम सीफर्ट 0 रन, कैमरून ग्रीन 34 रन, अंगकृष रघुवंशी 9 रन, रोवमैन पॉवेल 1 रन, रिंकू सिंह नाबाद 83 रन, अनुकूल रॉय 0 रन, रमनदीप सिंह 6 रन और सुनील नारायण नाबाद 4 रन.)
लखनऊ सुपर जायंट्स की गेंदबाजी: (मोहसिन खान 5 विकेट और जॉर्ज लिंडे 1 विकेट).
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

