बालोद। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला समाने आ रहा है, यहां कांस्टेबल ने अपने क्वार्टर में फांसी लगाकार अपनी जान दे दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल नाइट ड्यूटी करके अपने कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन में क्वार्टर के चौथे मंजिल में अपने रूम वापस पहुंचे, फिर फांसी लगाकार अपनी जान दे दी है। कांस्टेबल की पहचान ग्राम हथौद निवासी लीवन भुआर्य 35 वर्ष के रूप में हुई है। कांस्टेबल ने आखिर खुदकुशी क्यों कि यह अबतक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी है।



