चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, TATA Indian Premier League 2026 37th Match Stats And Preview Details: टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का 37वां मुकाबला 26 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस (CSK vs GT) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस सीजन में अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 मैच में जीत और 4 में हार का सामना किया है. वहीं, गुजरात टाइटंस ने भी 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 में जीत और 4 में हार मिली है. दोनों टीमों की नजर इस मुकाबले को जीतकर अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है. इस सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं, जबकि गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल (Shubman Gill) के कंधों पर है. यह भी पढ़ें: RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना गुजरात टाइटंस से 26 अप्रैल को होगा. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 3 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार झेली है. वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्व वाली गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबले जीते हैं और 4 में हार का सामना किया है. अब दोनों टीमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. चलिए इस रोमांचक मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड (CSK vs GT Head To Head)
आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मैच खेले गए हैं. इनमें से 4 मुकाबले चेन्नई सुपरकिंग्स ने जीते हैं, जबकि 4 मैच गुजरात टाइटंस ने अपने नाम किए हैं. पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 83 रन से जीत दर्ज की थी.
चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम पिछले मुकाबले में शानदार जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी हुई है. बल्लेबाजी में संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ टीम को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं. मिडिल ऑर्डर में शिवम दुबे और डेवाल्ड ब्रेविस अहम भूमिका निभा सकते हैं. वहीं गेंदबाजी में नूर अहमद और मुकेश चौधरी से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.
दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम पिछले मुकाबले में हार के बाद वापसी करना चाहेगी. बल्लेबाजी में साई सुदर्शन और शुभमन गिल टीम के लिए अहम होंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में जोस बटलर मैच का रुख बदल सकते हैं. गेंदबाजी में राशिद खान और कगिसो रबाडा टीम को मजबूती देंगे.
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच लाल मिट्टी से बनी है, जो स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद देती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स का दबदबा बढ़ जाता है. यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 165 रन माना जाता है.
चेन्नई का मौसम (Chennai Weather Update)
26 अप्रैल को चेन्नई में मौसम गर्म रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है. मैच दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है.
इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें (CSK vs GT Key Players To Watch)
चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए संजू सैमसन ने पिछले 8 मैचों में 334 रन बनाए हैं. वहीं गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने पिछले 10 मैचों में 377 रन बनाए हैं. शुभमन गिल के बल्ले से पिछले 9 मैचों में 346 रन निकले हैं. गेंदबाजी में अंशुल कंबोज ने पिछले 10 मैचों में 19 विकेट झटके हैं, जबकि नूर अहमद ने 10 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला (CSK vs GT Live Streaming And Telecast Details)
चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (CSK vs GT 37th T20 Match Playing Prediction)
चेन्नई सुपरकिंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह और मुकेश चौधरी.
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज.
नोट: चेन्नई सुपरकिंग्स क्रिकेट टीम बनाम गुजरात टाइटंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

