MS धोनी का वॉलपेपर सामने आया! (Photo Credits: X/@IPL2025Auction)
नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर अपनी शांति के लिए पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अपनी निजी जिंदगी को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं. हालांकि, हाल ही में एक प्रशंसक के साथ सेल्फी के दौरान उनके मोबाइल फोन की जलती हुई स्क्रीन ने एक ऐसी बात साझा की है, जिसने सोशल मीडिया (Social Media) पर प्रशंसकों को भावुक कर दिया है. वायरल हुई तस्वीर में धोनी के फोन का वॉलपेपर (Dhoni’s Phone Wallpaper) साफ नजर आ रहा है, जो उनके परिवार की तस्वीर नहीं, बल्कि भारतीय सेना (Indian Army) और विशेष रूप से ‘पैरा स्पेशल फोर्सेस’ (Para SF) के प्रति उनके गहरे सम्मान का प्रतीक है. यह भी पढ़ें: When will MS Dhoni return?: एमएस धोनी की मैदान पर कब होगी वापसी? सीएसके दिग्गज की इंजरी और कमबैक डेट पर बड़ा अपडेट
वॉलपेपर पर अंकित ‘बलिदान’ बैज और शौर्य मंत्र
पहले कयास लगाए जा रहे थे कि धोनी के फोन पर उनके परिवार का चित्र होगा, लेकिन स्पष्ट फोटो सामने आने के बाद पता चला कि धोनी ने अपने फोन पर भारतीय तिरंगे की पृष्ठभूमि में ‘बलिदान बैज’ (Balidaan Badge) लगाया हुआ है. यह बैज पैरा (स्पेशल फोर्सेस) का प्रतीक चिन्ह है, जिसमें ऊपर की ओर पंखों वाला एक कमांडो डैगर (खंजर) होता है.
इस वॉलपेपर पर एक शक्तिशाली संस्कृत मंत्र भी लिखा हुआ है: “शौर्य… सक्षम… युद्धे… बलिदान परम धर्म”
इसका अर्थ है- वीरता, सक्षमता और युद्ध; जिसमें बलिदान ही परम कर्तव्य है. यह मंत्र सेना की विशिष्ट इकाइयों के मूल्यों को दर्शाता है और धोनी की सैन्य पहचान के साथ पूरी तरह मेल खाता है.
MS धोनी के मोबाइल फोन का वॉलपेपर सामने आया
Here is the wallpaper 👇🏻https://t.co/A1csgUAble
— Indian Cricket (@IPL2025Auction) April 20, 2026
MS धोनी के मोबाइल फोन वॉलपेपर की पूरी तस्वीर
This is the wallpaper. pic.twitter.com/E31U0uhyxX
— Harry (@Hyadav007) April 19, 2026
धोनी का सैन्य करियर और सक्रिय भागीदारी
एमएस धोनी के लिए यह केवल एक वॉलपेपर नहीं, बल्कि उनकी पहचान का एक अहम हिस्सा है. साल 2011 में भारत सरकार ने उन्हें टेरिटोरियल आर्मी की 106 इन्फैंट्री बटालियन (पैराशूट रेजिमेंट) में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक प्रदान की थी. धोनी ने इस पद को केवल सम्मान के रूप में नहीं लिया, बल्कि वह सक्रिय रूप से सेना के प्रशिक्षण का हिस्सा भी रहे हैं:
कैसे लीक हुई यह तस्वीर?
यह वाकया तब हुआ जब एक फैन धोनी के पास सेल्फी के लिए पहुंचा. उस वक्त धोनी के बाएं हाथ में उनका फोन था. जैसे ही फोटो खींची गई, फोन की स्क्रीन जल उठी और सेना की थीम वाला वह डार्क वॉलपेपर कैमरे में कैद हो गया. प्रशंसकों ने इस फोटो को जूम करके सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है.

