लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (Photo Credit: X Formerly Twitter)
Lahore Qalandars vs Islamabad United, Pakistan Super League 2026 16th Match Live Streaming And Telecast Details: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का रोमांच जारी है. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (Pakistan Super League 2026) का 16वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड (LHQ vs ISU) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कराची (Karachi) के नेशनल स्टेडियम (National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में प्रदर्शन शानदार रहा है, ऐसे में यह मुकाबला काफी अहम रहने वाला है. लाहौर कलंदर्स ने अपने तीन में से दो मैच जीते हैं, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड भी अच्छी लय में नजर आ रही है. यह भी पढ़ें: KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Kolkata Pitch Report: ईडन गार्डन्स में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? जानें पिच रिपोर्ट और मैच का पूरा हाल
पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 16वें मुकाबले में आज लाहौर कलंदर्स (LHQ) का सामना इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISU) से होगा. यह मुकाबला नेशनल स्टेडियम, कराची में खेला जाएगा. शाहीन अफरीदी की अगुवाई वाली लाहौर टीम ने अब तक दो जीत दर्ज की हैं और टीम टॉप-2 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी. बल्लेबाजी में मोहम्मद नईम ने 103 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है, जबकि गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी ने 6 विकेट झटके हैं. दूसरी ओर, शादाब खान की कप्तानी में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम ने अपने पिछले दो मुकाबले जीतकर लय हासिल कर ली है. बल्लेबाजी में समीर मिन्हास ने 180 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में शादाब खान ने 5 विकेट लिए हैं.
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड हेड टू हेड रिकॉर्ड (LHQ vs ISU Head To Head Record)
लाहौर कलंदर्स (LAH) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) के बीच टी20 मुकाबलों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों ने अब तक कुल 22 मैच खेले हैं, जिसमें दोनों के नाम बराबर 11-11 जीत दर्ज हैं. खास बात यह है कि अब तक कोई भी मुकाबला टाई नहीं रहा. इस रिकॉर्ड से साफ है कि लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मुकाबले हमेशा बेहद रोमांचक और बराबरी के होते हैं.
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच 16वां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा? (LHQ vs ISU 16th T20 Match Date And Venue)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 16वां मुकाबला आज यानी 9 अप्रैल को लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मैच का टॉस मुकाबला शुरू होने से आधे घंटे पहले होगा.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (LHQ vs ISU 16th T20 Match Live TV Channel Telecast In India)
पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का यह मुकाबला भारत में टीवी पर प्रसारित नहीं किया जाएगा.
भारत में लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch LHQ vs ISU 16th Match Live Streaming In India)
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में उपलब्ध नहीं होगी. हालांकि, फैंस इस मैच का लुफ्त फैनकोड ऐप पर उठा सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LHQ vs ISU 16th T20 Match Playing Prediction)
लाहौर कलंदर्स: मोहम्मद नईम, अब्दुल्ला शफीक, परवेज हुसैन इमोन, रुबिन हरमन, सिकंदर रजा, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), आसिफ अली, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, मुस्तफिजुर रहमान, उबैद शाह.
इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), समीर मिन्हास, मोहम्मद फैक, हैदर अली, मार्क चैपमैन, शादाब खान (सी), इमाद वसीम, फहीम अशरफ, क्रिस ग्रीन, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान इरशाद.
नोट: लाहौर कलंदर्स क्रिकेट टीम बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

