कोरबा। CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आए दिन लोग तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। वहीं एक और सड़क हादसा कोरबा जिले से सामने आ रहा है। यहां कटघोरा थाना क्षेत्र के बायपास मार्ग पर बाइक सवार कृष्ण दास (गुंजापुर) और बिहारी लाल यादव (साखो) रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
ट्रक चालक घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे घेर कर गिरफ्तार कर लिया। हादसे ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के प्रति चिंता और भय बढ़ा दिया है।


