बिलासपुर। Viral Video: CM दौरे में बड़ा बवाल! ‘मुझे कौन रोकेगा?’—भाजपा नेत्री का पुलिस पर फूटा गुस्सा, सर्किट हाउस में हाई-वोल्टेज ड्रामा, VIDEO वायरल — बिलासपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे के दौरान सर्किट हाउस परिसर रविवार रात अचानक सुर्खियों में आ गया, जब भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को एंट्री गेट पर रोक दिया गया। खुद को प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष बताने वाली गौरी गुप्ता इस बात पर भड़क गईं और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से तीखी बहस करने लगीं।
उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि “प्रोटोकॉल नहीं जानते? एसपी भी नहीं रोकते”, जिससे मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। कुछ देर तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा वहां मौजूद लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया।

स्थिति तब शांत हुई जब एक अन्य भाजपा नेता ने बीच-बचाव किया और इसके बाद गौरी गुप्ता को अंदर जाने की अनुमति मिल गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है और वीआईपी प्रोटोकॉल व पुलिस व्यवहार को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

