CG NEWS: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने 27 मार्च 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ वन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार अभिषेक कुमार सिंह को प्रशासनिक दृष्टिकोण से अस्थायी रूप से छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लिमिटेड बिलासपुर के क्षेत्रीय महाप्रबंधक पद का प्रभार सौंपा गया है। वहीं प्रियंका पाण्डेय को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र संचालक, अचानकमार टाइगर रिजर्व बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही एक अन्य आदेश में विवेकानंद झा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ वन संरक्षक, FMIS मंडल रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं सतोविषा समाजदार को अस्थायी रूप से प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान विस्तार और एफआरटीआई) रायपुर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुरुनाथन एन को उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व रायपुर के प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।


राज्य सरकार द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है, जिससे वन विभाग के विभिन्न कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है।


