पिंटू दुबे, बिलासपुर। CG News : न्यायधानी के मंगला स्थित महावीर अपार्टमेंट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शहर के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में स्पोर्ट्स ऑफिसर के पद पर पदस्थ देवर्षि चौबे ने एक स्थानीय अधिवक्ता के निजी आवास में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर उत्पात मचाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर के समय जब अधिवक्ता अपने मित्र के साथ घर पर चर्चा कर रहे थे, तभी आरोपी अचानक कमरे के भीतर दाखिल हो गया और टोकने पर शालीनता की सारी हदें पार करते हुए मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। शोर-शराबा सुनकर जब प्रत्यक्षदर्शियों ने बीच-बचाव की कोशिश की और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मदद बुलाने की बात कही, तो आरोपी शांत होने के बजाय और अधिक उग्र हो गया।

आरोपी ने वहां मौजूद लोगों को गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की सीधी धमकी दी और मौके से फरार हो गया। इस अशोभनीय व्यवहार और आपराधिक कृत्य को देखते हुए आरोपी के विरुद्ध घर में जबरन घुसने, सार्वजनिक रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग करने और डराने-धमकने जैसे गंभीर आरोपों के तहत मामला कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
CG News : रायपुर के वकील से 1.33 करोड़ की ठगी, आरोपियों ने ऐसे बुना धोखाधड़ी का जाल… हो जाएंगे हैरान
CG Crime : कलयुगी पिता ने की डेढ़ साल के मासूम की हत्या, पढ़िए रूह कंपा देने वाली खबर


