रायपुर: RAIPUR VIDEO : राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत संतोषी नगर के दुर्गा पारा इलाके में होली का जश्न उस वक्त विवाद में बदल गया, जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने एक युवक पर पत्थर से जानलेवा हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और बीच-बचाव करने आई एक महिला के साथ भी मारपीट की गई है।
शराब पीने से मना करने पर शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, घटना होली की देर रात की है। बताया जा रहा है कि दुर्गा पारा में कुछ युवक घर के बाहर बैठकर शराब पी रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने जब घर के सामने शराब पीने से मना किया, तो युवक आक्रोशित हो गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना गहरा गया कि आरोपियों ने पत्थर उठाकर हमला कर दिया।
वीडियो आया सामने
इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें मारपीट और हंगामे की तस्वीरें साफ देखी जा सकती हैं।

