वाराणसी: धर्म नगरी वाराणसी (Varanasi) के लहुराबीर इलाके ( Lahurabir Area) में चोरी की एक अजीबोगरीब घटना ने स्थानीय व्यापारियों के बीच हड़कंप मचा दिया है. एक नामी होजरी (Amanate Hosiery) दुकान में खरीदारी के बहाने घुसी तीन महिलाओं पर करीब 10,000 रुपये के अंडरगारमेंट्स (अंतःवस्त्र) चोरी (Undergarment Theft) करने का आरोप लगा है. यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों (CCTV Camera) में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है.
दुकान में ग्राहक बनकर आई थीं महिलाएं
यह घटना 24 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:00 बजे की है। लहुराबीर स्थित ‘अमानते होजरी’ के मालिक सुदीप सिंह के अनुसार, तीन महिलाएं दुकान में सामान देखने के बहाने दाखिल हुईं. जब स्टाफ अन्य ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त था, तभी इन महिलाओं ने मौका पाकर कीमती अंतःवस्त्रों के पैकेट पार कर दिए.
सुदीप सिंह ने चेतगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए सीसीटीवी फुटेज के तीन क्लिप पुलिस को सौंपे हैं. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है.
वाराणसी में अंडरगारमेंट्स की चोरी
यूपी – वाराणसी में 3 महिलाएं कपड़ा शोरूम में गईं। इसमें 2 महिलाओं ने अंडर गारमेंट्स चुरा लिए। CCTV से तीसरी महिला की पहचान सुनीता सोनी के रूप में हुई, जो महिला व्यापार मंडल वाराणसी की अध्यक्ष हैं।
सुनीता ने सफाई दी है– “मुझे रास्ते में 2 महिलाएं मिली, चोरी उन्होंने की है। मैं… pic.twitter.com/H6AvBfSdC9
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) February 26, 2026
फुटेज में महिला व्यापार नेता की पहचान से मचा बवाल
मामले ने तब तूल पकड़ लिया जब वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने दावा किया कि चोरी करने वाली महिलाओं में से एक वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी हैं. व्यापारिक हलकों में इस पहचान के उजागर होने के बाद चर्चाओं और आरोपों का दौर शुरू हो गया है.
आरोपी पक्ष की सफाई और पुलिस की कार्रवाई
इन गंभीर आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता सोनी ने अपना बचाव किया है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि वह उन दो महिलाओं से रास्ते में मिली थीं और चोरी उन महिलाओं ने की है. उन्होंने कहा, ‘मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि चोरी गया सामान दुकानदार को वापस मिल जाए.’
दूसरी ओर, पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान कर ली गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद वाराणसी के व्यापारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग की है.

