US-India Trade Deal: नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए नई सुबह करार देते हुए कहा है कि इससे वैश्विक स्तर पर भारत के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि मेक इन इंडिया को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाए।
US-India Trade Deal: 3 फरवरी, 2026 को संसद परिसर में आयोजित एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का सांसदों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यह सम्मान अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ में कमी और दोनों देशों के बीच सफल ट्रेड डील के लिए दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जब सरकार इस दिशा में काम कर रही थी, तब लगातार आलोचना की जा रही थी।
US-India Trade Deal: प्रधानमंत्री ने कहा, लोग आलोचना करते रहे, लेकिन हमने धैर्य रखा। आज उसी धैर्य का परिणाम सबके सामने है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेड डील से देश में सकारात्मक व्यापारिक माहौल बना है, जिसका सीधा लाभ भारतीय बाजार, उद्योग और निर्यातकों को आने वाले समय में मिलेगा।
US-India Trade Deal: सात प्रमुख देशों का भारत पर भरोसा: किरेन रिजिजू
बैठक के दौरान केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रमाण है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार अब तक यूरोपीय यूनियन, यूएई, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, यूके, न्यूजीलैंड और अमेरिका सहित सात प्रमुख देशों और क्षेत्रों के साथ सफल ट्रेड डील कर चुकी है।
US-India Trade Deal: रिजिजू ने कहा कि इतने देशों का भारत के साथ व्यापारिक समझौते करना इस बात को दर्शाता है कि दुनिया को भारत की आर्थिक नीतियों और भविष्य की संभावनाओं पर पूरा भरोसा है। ये सभी समझौते देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगे।
US-India Trade Deal: मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ट्रेड डील के बाद बने अवसरों का पूरा लाभ उठाने के लिए देश में मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार बढ़ानी होगी। उन्होंने भारतीय कंपनियों से उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि मेड इन इंडिया को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाना जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैरिफ में कमी से अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों के लिए नए अवसर खुले हैं, लेकिन गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
US-India Trade Deal: सांसदों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश
प्रधानमंत्री ने बैठक में सांसदों को उनकी जिम्मेदारियों की याद दिलाते हुए कहा कि सदन की कार्यवाही में नियमित उपस्थिति और चर्चाओं में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। साथ ही उन्होंने बजट 2026 की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।
US-India Trade Deal: पीएम मोदी ने कहा कि सांसद अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को सरकार की नीतियों, बजट प्रावधानों और ट्रेड डील से मिलने वाले लाभों तथा रोजगार के अवसरों की जानकारी दें, ताकि सरकार के विजन को ज़मीन पर उतारा जा सके।

