सूरजपुर। CG NEWS : जिले के मोरभंज गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया है। शादी, प्यार और भरोसे के बीच तीसरे व्यक्ति की एंट्री ने एक खुशहाल परिवार की जिंदगी पूरी तरह तबाह कर दी। यह मामला बताता है कि कभी-कभी रिश्तों में विश्वासघात और सनक के चलते हालात कितने भयानक रूप ले सकते हैं।
जानिए पूरा मामला

करीब 9 साल पहले पिंकी सोलंकी ने बड़े अरमानों के साथ भैसामुंडा निवासी शिवदास से शादी की थी. काम की तलाश में दंपत्ति अंबिकापुर आए. इस दौरान एक बेटी का जन्म हुआ और जिंदगी सामान्य रूप से चल रही थी.
मामी – भांजे की बढ़ी नजदीकियां
इसी बीच शिवदास का सगा भांजा हेमंत काम की तलाश में मामा के घर रहने आया. इसी दौरान हेमंत और पिंकी के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं. हालात इस कदर बिगड़े कि समाज और रिश्तों की सारी मर्यादाएं टूट गईं.
पिंकी ने अपने पति और मासूम बच्ची को छोड़कर हेमंत के साथ नई जिंदगी शुरू कर ली. दोनों साथ रहने लगे और इस रिश्ते से एक बच्चा भी हुआ.
शक से बढ़ी दूरियां
जिस प्यार के लिए पिंकी ने अपना घर छोड़ा था, वही धीरे-धीरे उसकी मौत की वजह बन गया. आरोपी हेमंत को पिंकी का सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना और अन्य लोगों से बातचीत करना नागवार गुजरने लगा. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ता गया और कुछ महीनों से वे अलग-अलग रहने लगे. हालांकि फोन पर कभी-कभी बातचीत होती रहती थी, लेकिन पिंकी को अंदाजा नहीं था कि हेमंत उसके कत्ल की साजिश रच रहा है.
जन्मदिन के दिन हत्या
29 जनवरी 2026 को आरोपी हेमंत का जन्मदिन था. हेमंत ने पिंकी को घुमाने के बहाने मोरभंज बुलाया. दोनों ने साथ में केक काटा और शराब भी पी. इसके बाद हेमंत पिंकी को भीड़-भाड़ से दूर एक सुनसान जगह पर ले गया.
यहीं आरोपी ने दुपट्टे से पिंकी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. शक होने पर कि पिंकी अभी जिंदा हो सकती है, आरोपी ने चाकू से उसका गला भी रेत दिया. करीब दो महीने से रची जा रही साजिश को हेमंत ने जन्मदिन के दिन अंजाम दे दिया.
आरोपी को भेजा गया जेल
एडिशनल एसपी सूरजपुर योगेश देवांगन ने बताया कि शव मिलने के बाद जयनगर पुलिस ने जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी हेमंत को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
CG News : इंस्टाग्राम रील पर विवाद; पति बाहर, बच्चे ट्यूशन गए… घर लौटकर जो देखा, उससे हर कोई सन्न


