भारत U19 बनाम न्यूजीलैंड U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)
India U19 Cricket Team vs New Zealand U19 U19 Cricket Team, ICC Under 19 World Cup 2026 24th Match Scorecard Update: आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का 24वां मुकाबला आज यानी 24 जनवरी को भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बुलावायो (Bulawayo) के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब (Queens Sports Club) में खेला जा रहा हैं. भारतीय अंडर-19 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी. टीम इंडिया ने पहले ही सुपर सिक्स के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है. इस मैच में टीम इंडिया की नजरें जीत हासिल कर ग्रुप स्टेज में टॉप पर खत्म करने पर रहने वाली हैं. इस टूर्नामेंट में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, न्यूजीलैंड की अगुवाई टॉम जोन्स (Tom Jones) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: IND U19 vs NZ U19, ICC U19 World Cup 24th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
भारत अंडर-19 और न्यूजीलैंड अंडर-19 के बीच अब तक कुल 18 मैच खेले गए हैं. भारत ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 3 मैच जीते हैं. हेड टू हेड में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. कप्तान आयुष म्हात्रे की अगुआई में भारतीय अंडर-19 टीम ने ग्रुप स्टेज में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. भारत ने पहले मैच में अमेरिका को 6 विकेट से हराया, जबकि चिर-प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश को DLS मेथड से 18 रन से मात दी. बल्लेबाज़ी में वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं, वहीं गेंदबाज़ी में हेनिल पटेल और विहान मल्होत्रा ने सटीक प्रदर्शन किया है.
भारतीय अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian U19 Cricket Team vs New Zealand U19 Cricket Team Match Scorecard)
इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 22 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद जैकब कॉटर और जसकरन संधू ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 58 रन तक लेकर गए. बारिश की वजह से यह मुकाबला 37-37 ओवरों का खेला जा रहा हैं.
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 36.2 ओवरों में महज 135 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से कैलम सैमसन ने सबसे ज्यादा नाबाद 37 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान कैलम सैमसन ने 48 गेंदों पर महज एक चौका लगाया. कैलम सैमसन के अलावा सेल्विन संजय ने 28 रन बनाए.
दूसरी तरफ, टीम इंडिया को आरएस अंबरीश ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से आरएस अंबरीश ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. आरएस अंबरीश के अलावा हेनिल पटेल ने तीन विकेट चटकाए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 37 ओवर में 136 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी: 135/10, 36.2 ओवर (आर्यन मान 5 रन, ह्यूगो बोग 4 रन, टॉम जोन्स 2 रन, स्नेहिथ रेड्डी 10 रन, मार्को एल्पे 1 रन, जैकब कॉटर 23 रन, जसकरन संधू 18 रन, कैलम सैमसन नाबाद 37 रन, सेल्विन संजय 28 रन, फ्लिन मोरे 1 रन और मेसन क्लार्क रन.)
टीम इंडिया की गेंदबाजी: (आरएस अंबरीश 4 विकेट, हेनिल पटेल 3 विकेट, खिलान पटेल 1 विकेट, मोहम्मद एनान 1 विकेट और कनिष्क चौहान 1 विकेट).
नोट: भारत अंडर19 क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

